New GST Rates List 2025: चीज और बटर सस्ता, पनीर हुआ टैक्स फ्री, देखें डेयरी प्रोडक्ट पर कितना है GST
GST में हुए बदलाव के बाद कई डेयर और मिल्क प्रोडक्ट सस्ते हो जाएंगे हैं. आइसक्रीम और अन्य दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, घी, मक्खन, चीज और कंडेंस्ड मिल्क 5 से 10 प्रतिशत तक सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि डेयरी उद्योग त्योहारी सीजन से पहले जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में हुई कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ बदलाव किए गए हैं, जो 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे.
यूएचटी (UHT) दूध और पनीर पर जीएसटी घटाकर शून्य कर दिए जाने से डेयरी उद्योग का मानना है कि इससे भारत में डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी और मिलावट तथा टैक्स चोरी पर भी रोक लगेगी. सरकार ने कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, चीज, घी, डेयरी स्प्रेड, बटर ऑयल और दूध से बने पेय पदार्थों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया. वहीं, यूएचटी दूध और पैक व लेबल वाले पनीर या छेना पर जीएसटी 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया. कोको पाउडर, चॉकलेट और कोको से बने अन्य खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया.
प्रोडक्ट | मौजूदा दर | नई दर |
यूएचटी (UHT) दूध | 5% | शून्य (Nil) |
कंडेंस्ड मिल्क | 12% | 5% |
सोया मिल्क ड्रिंक्स | 12% | 5% |
दूध से बने पेय | 12% | 5% |
पौधों से बने दूध के ड्रिंक्स | 18% | 5% |
लोहे, स्टील या एल्युमिनियम के दूध के डिब्बे | 12% | 5% |
छेना या पनीर (पैक और लेबल वाले) | 5% | शून्य (Nil) |
पिज्जा ब्रेड | 5% | शून्य (Nil) |
मक्खन और अन्य फेट (जैसे घी, बटर ऑयल आदि) और डेयरी स्प्रेड | 12% | 5% |
चीज | 12% | 5% |
डेयरी से जुड़े शेयरों में तेजी
जीएसटी में कटौती की घोषणा के बाद कृषि और डेयरी से जुड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. पारग मिल्क फूड्स का शेयर 7.4% बढ़कर ₹263.50 पर पहुंच गया, जबकि डोडला डेयरी के शेयर 4.5% बढ़कर ₹1,498.85 तक पहुंच गए थे. डेयरी उत्पादों पर हालिया जीएसटी कटौती से यूएचटी दूध, पनीर, मक्खन और घी पर लगने वाला टैक्स घटा है, जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा. मदर डेयरी ने यह सुनिश्चित किया है कि यह बचत ग्राहकों तक पहुंचे, जिससे डेयरी उत्पाद और किफायती हो जाएं. इसके अलावा अमूल ने भी सरकार के कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे डेयर सेक्टर को फायदा मिलेगा.
Post Comment