Gold Silver Price Today: GST काउंसिल की बैठक के बाद सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में क्या है भाव

Gold-Silver Price Today: देशभर में आज यानी 5 सितंबर 2025 को सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट ऐसे समय पर आई है जब GST काउंसिल की 56वीं बैठक हाल ही में संपन्न हुई है. हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के बावजूद सोना लंबी दौड़ में मजबूत दिख रहा है और आने वाले समय में इसमें बड़ी तेजी देखी जा सकती है.

आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. अब यह 1,06,850 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 10 रुपए गिरकर 97,940 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत क्या है…

आपके शहर में सोने का क्या भाव? (10 ग्राम के अनुसार)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)
चेन्नई₹1,07,620₹98,650
मुंबई₹1,07,620₹98,650
दिल्ली₹1,07,770₹98,800
कोलकाता₹1,07,620₹98,650
बेंगलुरु₹1,07,620₹98,650
हैदराबाद₹1,07,620₹98,650
केरल₹1,07,620₹98,650
पुणे₹1,07,620₹98,650
वडोदरा₹1,07,670₹98,700
अहमदाबाद₹1,07,670₹98,700

क्या है चांदी का हाल?

चांदी के दामों में भी आज 100 रुपए की गिरावट आई है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी 1,26,900 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है. लेकिन चेन्नई में यह कीमत सबसे ज्यादा 1,36,900 रुपए प्रति किलो है.

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

सोने चादी के भाव में उतर-चढ़ाव के क कारण होते हैं. अगर विदेशों में सोने के दाम बढ़ते हैं तो भारत में भी इसका असर दिखता है. जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत ऊपर जाती है, वैसे ही भारत में भी इसके दाम चढ़ने लगते हैं. चूंकि सोने की खरीद-फरोख्त डॉलर में होती है, इसलिए अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो यहां सोने की कीमत अपने आप बढ़ जाती है.

इसके अलावा भारत में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग काफी बढ़ जाती है, जिससे इसके दाम भी ऊपर चले जाते हैं. वहीं, जब मांग घटती है, तो कीमतों में गिरावट आ जाती है. इसके साथ ही जब महंगाई बढ़ती है, तो लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदना पसंद करते हैं, जिससे डिमांड बढ़ती है और कीमतें बढ़ जाती हैं.

Post Comment